लॉगिन

बेटी को छेड़ने पर मां ने लगाई फटकार, गुसाएं लड़के ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

Chhattisgarh July 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बेटी को छेड़ने पर मां ने लगाई फटकार, गुसाएं लड़के ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

बेटी को छेड़ने पर मां ने लगाई फटकार, गुसाएं लड़के ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

रायगढ़ : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक महिला की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योकि उसने अपनी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिससे गुसाएं युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, नवागांव धौंराडांड निवासी कृष्णा राउत (47) ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी की शादी तमनार के कुरूशलेंगा गांव में हुई है। करीब 20 दिन पहले वो अपने पति के साथ रथ उत्सव देखने मायके आई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक लुकेश्वर यादव (21) ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। यह बात जब उसकी मां रेखा राउत को पता चली तो उसने लुकेश्वर को फटकार लगाई और उसके परिवार से शिकायत भी की। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह हो गया था। लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी थी।

पुलिस के अनुसार, लुकेश्वर यादव उस डांट फटकार से नाराज था। मन में बदले की भावना रखे हुए था। शुक्रवार शाम (25 जुलाई) को रेखा राउत उपरपारा से घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उसे रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर वार कर दिया। खून से लथपथ रेखा मौके पर ही गिर पड़ीं और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को आरोपी लुकेश्वर यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

आरोपी गिरफ्तार 

इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि, पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। रविवार की देर शाम आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े जब्त किए गए हैं। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds