TOLL TAX : राष्ट्रीय राजमार्गो पर पहले के मुकाबले ज्यादा देना होगा टोल टैक्स, नोटिफिकेशन जारी

रायपुर। रायपुर से जगदलपुर का सफर अब महंगा होगा। धमतरी और कांकेर के बीच लगने वाला टोल टैक्स बढ़ेगा। 1 अप्रैल से इसकी नई दरें लागू होंगी। सभी कमर्शियल वाहनों बस, ट्रक के टोल टैक्स बढ़ेंगे। एनएचएआई ने टोल टैक्स बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।

बता दें कि, 1 अप्रैल 2024 से नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा होने वाला है। अब टोल प्लाजा से गुजरते समय पहले के मुकाबले ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से बढ़ी दर से टैक्स लिया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अधिसूचना जारी कर दी है।

5 रुपये से 20 रुपये तक बढ़ सकता है टोल टैक्स

रायपुर से जगदलपुर के  बीच 3 टोल प्लाजा हैं। वर्तमान में इसके लिए 165 रुपये लगते हैं। वहीं 1 अप्रैल से यह टोल टैक्स 5 रुपए से 20 रुपए तक बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds