बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है मासिक शिवरात्रि, पढ़ें धार्मिक महत्व और मंत्र

हर माह मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। यह भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होती है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रखा जाता है और पूजा की जाती है। इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाए, तो मनचाहा वर मिलता है। मासिक शिवरात्रि से जुड़ी कुछ खास बातें आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 फरवरी 2024 को सुबह 11:17 बजे शुरू होगी। यह 9 फरवरी 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।

मासिक शिवरात्रि व्रत धार्मिक महत्व

शिवरात्रि के मासिक व्रत का बहुत धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। पूरे श्रद्धा भाव के साथ शिव जी की आराधना की जाती है। मासिक शिवरात्रि के दिन कई प्रकार के धार्मिक कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा शिव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक भी किए जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा से जुड़ी कोई समस्याएं हैं, तो उन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शिवरात्रि का व्रत जरूर रखना चाहिए।

भगवान शिव का नमस्कार मंत्र

शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

शिवजी का महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भोलेनाथ का नामावली मंत्र

श्री शिवाय नम:

श्री शंकराय नम:

श्री महेश्वराय नम:

श्री सांबसदाशिवाय नम:

श्री रुद्राय नमः

ॐ पार्वतीपतये नमः

ओम नमो नीलकण्ठाय नमः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button