लॉगिन

4 दिनों तक मानसून रहेगा मेहरबान, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Chhattisgarh June 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
4 दिनों तक मानसून रहेगा मेहरबान, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

4 दिनों तक मानसून रहेगा मेहरबान, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

रायपुर : मानसून की एंट्री के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है तो कई जिलों अभी भी पहली बारिश के इंतजार में है. मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इसके साथ ही अगले चार दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

इन जिलों में आंधी की संभावना

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बालोद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है.

मौसम विभाग की चेतावनी

दूसरी तरफ सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर के साथ-साथ गरियाबंद, महासमुंद और बलरामपुर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक बौछारें पड़ने की संभवना है. साथ ही मौसम विभाग ने बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों ने नीचे छुपने और खेतों में काम न करने की सलाह दी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds