विधायक सुनील सोनी को मिली धमकी : डिजिटल अरेस्ट की कोशिश, साइबर पुलिस ने की जांच शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी को धमकी देने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि अज्ञात कॉलर ने फोन कर धमकी दी है। इस मामले में विधायक ने एसएसपी लाल उमेद सिंह को सुचना दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार शाम को अज्ञात कॉलर ने खुद को आईबी अफसर बताते हुए विधायक से कहा कि, आपका नंबर पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच में ट्रेस हुआ है। इस नंबर से हमले को लेकर कई काल हुए हैं।
जब विधायक ने अपना परिचय दिया तो वह कॉलर सहमत नहीं हुआ और सोनी को पूछताछ के लिए आईबी आफिस आने को कहा अज्ञात कॉल ड्राप होने के बाद सोनी ने एसएसपी लाल उमेद सिंह को तत्काल सूचना दी। इस मामले में साइबर पुलिस जांच शुरू कर दी है।