लॉगिन

कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर विधायक राजेश मूणत ने कसा तंज, बोले “अपने कार्यकाल को देखे कांग्रेस, चाकूपूर कांग्रेस की देन”

Chhattisgarh July 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर विधायक राजेश मूणत ने कसा तंज, बोले “अपने कार्यकाल को देखे कांग्रेस, चाकूपूर कांग्रेस की देन”

कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर विधायक राजेश मूणत ने कसा तंज, बोले “अपने कार्यकाल को देखे कांग्रेस, चाकूपूर कांग्रेस की देन”

रायपुर : प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी,  कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर विधायक राजेश मूणत ने निशाना साधा है| उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के इतिहास के पन्नों को उठाकर देखना चाहिए, ऐसे कौन से काम नहीं है जो उनके कार्यकाल में नहीं हुए हैं. इस रायपुर शहर में खुलेआम कट्टे चले हैं, चाकूपूर कांग्रेस की देन है|

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि चोर, उचक्के, मवाली, शहर में खुलेआम जमीनों पर कब्जा, खुलेआम दारू, सट्टा, अफीम, चरस के पैडलर उनके कार्यकाल के निकले हुए हैं, किस मुंह से कांग्रेस कानून व्यवस्था की बात कर रही है? कानून के मुंह के अंदर कितना भी हाथ डालने वाला व्यक्ति क्यों ना हो.जिस तरह से छत्तीसगढ़ के राजनीति के अंदर द्वेष वातावरण भरने का काम कांग्रेस करती है, इस प्रदेश की जनता जान चुकी है. बलौदाबाजार की घटना का फिर से पुनरावृत्ति न हो, प्रशासन भी सचेत हो चुका है. जो भी गलत काम करेगा, उसका स्थान अंदर तय है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds