लॉगिन

ठगी का शिकार हुए विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा नेता का पीए बनकर मांगे पैसे, ऐसे हुए खुलासा

Chhattisgarh May 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ठगी का शिकार हुए विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा नेता का पीए बनकर मांगे पैसे, ऐसे हुए खुलासा

ठगी का शिकार हुए विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा नेता का पीए बनकर मांगे पैसे, ऐसे हुए खुलासा

रायपुर. शातिर ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया है. खुद को भाजपा के बड़े नेता का पीए बताकर ठगी को अंजाम दिया. डीजल भरवाने के लिए पैसे की मांग पर विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक से रकम ट्रांसफर कराए. पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का निज सहायक (पीए) बताया. बातचीत के दौरान उसने डीजल डलवाने के नाम पर तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही. आरोपी ने झांसा देकर दो अलग-अलग बार में रकम ट्रांसफर करवाने की मांग की.

बताया जा रहा है कि विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए. बाद में जब मामले की सच्चाई सामने आई तो ठगी का खुलासा हुआ. सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds