लॉगिन

विधायक देवेंद्र यादव ने एमएमएस मामले में दर्ज कराया बयान, पुलिस ने लगभग दो घंटे तक की पूछताछ

Chhattisgarh July 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
विधायक देवेंद्र यादव ने एमएमएस मामले में दर्ज कराया बयान, पुलिस ने लगभग दो घंटे तक की पूछताछ

विधायक देवेंद्र यादव ने एमएमएस मामले में दर्ज कराया बयान, पुलिस ने लगभग दो घंटे तक की पूछताछ

दुर्ग : विधायक देवेंद्र यादव आज एमएमएस मामले में भिलाई नगर थाना पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया है। आपको बता दे की 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक एमएमएस जमकर वायरल हुआ था। जिसमे हुबहू उनके जैसा दिखाई देने वाला शख्स एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई विधायक ने विधानसभा चुनाव के पहले प्रेस कॉंफ्रेंस करके विपक्ष के द्वारा उन्हें बदनाम किए जाने की साजिश बताई थी। तत्कालीन समय में राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में जांच करवाएं जाने की बात कही।

जिसके चलते आज देवेंद्र यादव भिलाई  नगर थाना बुलाया गया है। भिलाई नगर सीएमपी के अलावा थाना प्रभारी के द्वारा उनका बयान लिया गया। और करीब दो घंटे से पूछताछ चल रही है। बयान देने से पूर्व विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा है कि पूर्व की डॉक्टर रमन सिंह की सरकार के समय भी राजेश मूणत का भी एक एमएमएस खूब वायरल हुआ था। उस मामले में जिस तरह से सीबीआई जांच कराई गई थी उसी तरह से इस मामले में भी सीबीआई से जांच की मांग की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds