लॉगिन

Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

BOLLYWOOD April 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया  पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली मीरा इन दिनों एक बार सुर्खियों में हैं, वजह हैं उनकी तरह हूबहू दिखने वाली एक लड़की। जीं, हां इंटरनेट पर मीरा की यह हमशक्ल जमकर धमाल मचा रही है। पहली नजर में देखने पर ज्यादातर लोग इन्हें मीरा समझ बैठ रहे हैं।

मीरा की हमशक्ल का वीडियो वायरल

शाहिद की पत्नी जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम महक अरोड़ा है। मीरा से खुद की तुलना होने के बाद महक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहती नजर आती हैं कि उन्होंने इस चीज पर कभी गौर नहीं किया था। साथ ही उन्होंने यह जानकारी देने के लिए लोगों को शुक्रिया भी कहा। इस वीडियो के साथ उन्होंने शाहिद कपूर और मीरा को भी टैग किया है। पोस्ट के कैप्शन में महक ने लिखा, ”शाहिद ये सब क्या बोल रहे हैं..देखो न।”

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

उनके इस पोस्ट पर अब  लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”जिसने भी बोला सच ही बोला…आप मीरा जैसी लगती हो।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप मीरा से काफी मिलती हैं…खासकर आपकी आंखें।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

2015 में हुई थी शाहिद-मीरा की शादी

गौरतलब है कि शाहिद कपूर ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों की यह अरेंंज मैरिज है। कपल के दो बच्चे हैं, जिनके नाम मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद हाल ही में फर्जी नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। वह जल्द ही अली अब्बास जफर की फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आने वाले हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds