नाबालिग को भगाकर बनाया था गर्भवती, पुलिस ने एक साल पुराने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के हिर्री थाना क्षेत्र में एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप है।

हिर्री पुलिस ने वर्ष 2023 से लंबित एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज निर्मलकर, निवासी हरदी, पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया और फिर लंबे समय तक अपने कब्जे में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया।

इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 2023 में थाना हिर्री में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। हाल ही में आरोपी की लोकेशन की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में लिए गए बयान में पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी के कारण वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds