लॉगिन

चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Chhattisgarh July 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

खैरागढ़ : जिले में जालबांधा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय से यौन शोषण के गंभीर मामले में आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान पुनित दास साहू उर्फ ‘साहेब’ (54) के रूप में हुई है, जो ग्राम करमतरा का निवासी है और खेती किसानी का कार्य करता है।

पुलिस को यह कार्रवाई उस समय करनी पड़ी जब पीड़िता की बड़ी बहन ने 19 जुलाई 2025 को जालबांधा चौकी पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी, जिसे गांव में सभी ‘साहेब’ के नाम से जानते हैं, उसकी अबोध नाबालिग बहन के साथ बीते करीब 3 वर्षों से यौन शोषण करता आ रहा था।

चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर करता था घिनौना कृत्य

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पुनित दास रोजाना स्कूल से लौटती बालिका को चॉकलेट, आइसक्रीम और अन्य खाद्य सामग्री का लालच देकर अपने घर ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला करीब तीन वर्षों से जारी था।

प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना जालबांधा में अपराध क्रमांक 362/25 के तहत धारा 64, 64(2)(m), 65(2) भा.दं.सं. एवं POCSO Act की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस (सीजी टीम) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और प्रथम सूचना दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को उसके गांव से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds