नाबालिग से गैंगरेप, पहचान के आरोपियों ने ही की हैवानियत, 5 गिरफ्तार

बीजापुर : जिले के भैरमगढ़ में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां नाबालिग के उसके पहचान के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया. इस घटना पर थाना भैरमगढ़ में BNS एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बालिका के पूर्व से परिचित 04 अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई.

घटना के संदर्भ में थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना में शामिल 04 आरोपी गिरफ्तार कर एक को विधि से संघर्षरत लड़के को अभिरक्षा में भेजा गया है. थाना भैरमगढ़ द्वारा घटना में संलिप्त 05 व्यक्तियों के नाम-

अंकित परबुलिया

लक्ष्मीनाथ लेकाम

सुनील परबुलिया

जातवेद मोड़ियाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना में 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है. दुष्कर्म घटना के संदर्भ में पहले ही विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सभी 04 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds