चन्द्रशेखर रावण के बयान पर भड़के मंत्री केंदार कश्यप, कहा “कोई लाख भड़काए, छत्तीसगढ़ के लोग शांतिप्रिय किसी के बहकावे में नहीं आते”

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के बाद यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जहां वो बिलाईगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजधानी रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि, सतनामी समाज के लोगों के साथ अन्याय हुआ है सतनामी समाज को टारगेट किया गया है। बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है। मैं उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। उनके इस बयान पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि, वो भड़काने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि, चंद्रशेखर आजाद को रावण के रूप में जाना जाता है। जो भड़काने की कोशिशों में लगे हुए हैं। पहले वे अपने गिरेबान में झांके। सतनामी समाज एक शांतिप्रिय समाज है। बीजेपी ने इस समाज के लिए जितना काम किया है। उतना काम किसी सरकार ने नहीं किया है। पूरा सतनामी समाज और SC वर्ग आज बीजेपी के साथ है। वहीं तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस पार्षदों के पैदल मार्च पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि, पांच साल कांग्रेस की सरकार थी। नगर निगम में कांग्रेस के महापौर हैं, तब कुछ नहीं किये। अब बरसात के मेंढक की तरह बाहर निकल कर उछल रहे हैं और टर्रा रहे हैं। इस नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना तय है।

पीएम मोदी के अभियान से पर्यावरण को बचाया जा सकता है 

महा वृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई से मनाया जाएगा इस संबंध में वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस अभियान में सभी स्कूल, कॉलेज सभी संस्थाएं शामिल होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पौधा मां के नाम लगाने का आव्हान किया है। उनके इस अभियान से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से पौधा लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button