लॉगिन

खेल मैदान पर कब्जा देख भड़के मंत्री : नेताम ने अफसरों की लगाई क्लास, सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

Chhattisgarh September 2, 2024 रिपोर्टर: shailesh
खेल मैदान पर कब्जा देख भड़के मंत्री : नेताम ने अफसरों की लगाई क्लास, सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

खेल मैदान पर कब्जा देख भड़के मंत्री : नेताम ने अफसरों की लगाई क्लास, सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में 7 सितंबर को पीएम जनमन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम राजपुर के महुआपारा स्थित खेल मैदान में पहुंचे हुए थे इस दौरान खेल मैदान में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर के उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को रोका जाए और उनके साथ मौजूद कलेक्टर राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने के संबध में निर्देश देते हुए नजर आए।

कलेक्टर ने तहसीलदार को लगाई फटकार

इसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को फटकार लगाया। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि,शासकीय भूमि को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, आने वाले समय में यह उपयोगी साबित होगा। इसके साथ ही जो लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं इससे उनका ही भविष्य में नुकसान है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds