CG : 10 हजार रूपये का इनामी नक्सली गिफ्तार, मारपीट और लूट की घटना में शामिल था मिलिशिया सदस्य शशी कुमार

बीजापुर  : बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिलाबल और छसबल की 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पैकरम से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य शशी कुमार गोटा पिता गोटा पाण्डु उम्र 28 निवासी स्कूल पारा पैकरम थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

पकड़ा गया नक्सली 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उक्त नक्सली को न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds