लॉगिन

दिनदहाड़े टंगिया से हमला कर अधेड़ की हत्या, इलाके में दहशत, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh June 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दिनदहाड़े टंगिया से हमला कर अधेड़ की हत्या, इलाके में दहशत, आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े टंगिया से हमला कर अधेड़ की हत्या, इलाके में दहशत, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा : जिले में लगातार बढ़ती हत्या की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, महज 15 दिनों के भीतर हत्या की यह तीसरी वारदात है। ताजा मामला नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदराली का है, जहां बीच चौराहे दिनदहाड़े एक 50 वर्षीय व्यक्ति की टंगिया (फरसा) से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कन्हैया बंजारे 50 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बउवा चतुर्वेदी 60 वर्ष और मृतक कन्हैया बंजारे के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, इसी विवाद के चलते आरोपी ने गांव के चौक के पास कन्हैया पर टंगिया से गर्दन और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे कन्हैया बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी भूषण एक्का ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds