MIC members: महापौर मिनल चौबे ने की 14 MIC सदस्यों की घोषणा, कहा-‘अनुभव के आधार पर सभी को सौंपे गए विभाग’

MIC members: राजधानी रायपुर में आज नगर निगम MIC सदस्यों की महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। जहां पर उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की घोषणा कर उसकी सूची जारी की है। इस बीच मिनल चौबे ने कहा 14 MIC सदस्यों के नाम का ऐलान किया है। MIC गठन से शहर के विकास को गति मिलेगी।

MIC मेंबर की घोषणा :

MIC members : इस लिस्ट में लगभग 14 मेंबर की घोषणा की गई है। जिसमें दीपक जायसवाल को लोक कर्म विभाग, डॉ. अनामिका सिंहको सामान्य प्रशासन विधि कार्य विभाग, सरिता आकाश दुबे को महिला एवं बाल विकास विभाग और अमर गिदवानी को संस्कृति पर्यटन विभाग साथ ही भोलाराम साहू को पर्यावरण उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, सफाई, पेयजल, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, नगर निवेश जैसे विभागों के नाम इसमें शामिल है। MIC सदस्यों के नाम विधायकों, सांसदों की मंजूरी से तय किया गया है।

महापौर मिनल चौबे का बयान :

MIC members : वहीं MIC सदस्यों के ऐलान पर मिनल चौबे ने कहा कि, सभी जीते हुए 60 सदस्य योग्य है विद्वान है, मगर 14 सदस्य नियुक्त करने की बाध्यता है। चारों विधानसभा क्षेत्र कवर हो जाए इसका ध्यान रखा गया। सभी को अनुभव के आधार पर विभाग सौंपे गए, महिलाओं को भी मौका मिला है, जल्द ही जोन अध्यक्षों के नाम का ऐलान होगा, और एजाज ढेबर के कार्यकाल के अवैध कार्यों पर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button