Site icon khabriram

बुध का कुंभ राशि में गोचर आज, इन राशि वालों को त्रिग्रही योग का मिलेगा शुभ परिणाम

budh gochar

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है। बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह बताया गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, बुध ग्रह आज 20 फरवरी 2024 की सुबह 05.48 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं।

बुध के गोचर से बनेगा त्रिग्रही योग

बुध के गोचर से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग निर्मित हो चुका है। कुंभ राशि में 11 फरवरी से ही शनि देव अस्त अवस्था में है और सूर्य देव 13 फरवरी को गोचर कर चुके हैं। ऐसे में त्रिग्रही योग के कारण इन राशि वालों को फायदा होगा।

मेष राशि

बुध देव के कुंभ राशि में गोचर से परिवार में आपसी संबंध और मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। संतान प्राप्ति के भी योग बन सकते हैं।

वृषभ राशि

त्रिग्रही योग के कारण वृषण राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

बुध का प्रभाव मिथुन राशि वालों को कार्य में सफलता दिलाएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। साहस की वृद्धि होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। त्रिग्रही योग के कारण आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

Exit mobile version