बुध ग्रह 26 नवंबर तक दिखाएंगे असर, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह कहा गया है। बुध ग्रह का जब भी राशि परिवर्तन होता है तो सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 6 नवंबर को बुध देव ने वृश्चिक राशि में गोचर किया है। इसके प्रभाव से 26 नवंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ हो सकता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक अगले कुछ दिन इन राशि वाले लोगों के लिए काफी शुभ हो सकते हैं।

मेष राशि वालों की जल्द होगी शादी

बुध देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि वाले लोगों को अच्छा फल मिल सकता है। सिंगल लोगों की जल्द शादी हो सकती है। अपने हुनर के दम पर काम मिलेगा और अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। निवेश में अच्छा लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि को बिजनेस में फायदा

वृषभ राशि वालों बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में एक-दूसरे का साथ मिलेगा। नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की मेहनत का फल मिलेगा।

कर्क राशि को शेयर मार्केट में फायदा

कर्क राशि वालों को शेयर मार्केट में अच्छा लाभ हो सकता है। संपत्ति में भी निवेश पर लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

मीन राशि वाले विवादों से दूर रहें

मीन राशि के जातकों को इस अवधि में विवादों से दूर रहना चाहिए। बुध का राशि परिवर्तन आपको लाभ दे सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ दे सकता है। समय बर्बाद न करें। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds