लॉगिन

जिला अस्पताल में ड्यूटी टाइम में शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ, वीडियो वायरल होने पर नोटिस जारी

Chhattisgarh July 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जिला अस्पताल में ड्यूटी टाइम में शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ, वीडियो वायरल होने पर नोटिस जारी

जिला अस्पताल में ड्यूटी टाइम में शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ, वीडियो वायरल होने पर नोटिस जारी

बलौदाबाजार : जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मचारी का शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहा वीडियो अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बनाया था. वीडियो में नाम पूछने पर वह कहते दिखाई दिया कि मैं गलती से शराब पी लिया हूं. सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने ड्रेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

ड्यूटी टाइम में शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ

10 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल बलौदाबाजार में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान यह पूरा मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात ड्रेसर तिकेंद्र कांत शराब के इतने नशे में था कि वो खड़ा नहीं हो पा रहा था. ड्रेस तिकेंद्र का नशे में वीडियो बाद में वायरल हुआ.

इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात कर्मचारियों से जिम्मेदारी और संवेदनशील व्यवहार की उम्मीद की जाती है. इस तरह की घटना से मरीजों और उनके परिजनों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds