चैट्रीचन्द्र पर्व पर प्रतिबंधित रहेगी मांस-मटन की बिक्री, दुकानों का किया जाएगा निरीक्षण

रायपुर। चैट्रीचन्द्र पर्व के अवसर पर 30 मार्च को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के तहत लागू किया गया है।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान यदि किसी भी दुकान में मांस या मटन की बिक्री होती पाई गई, तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी।

इस दौरान रायपुर नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक सतत निरीक्षण करेंगे, ताकि आदेश का सख्ती से पालन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds