बिजली कंपनी में 1235 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ (CSPC) ने कुल 1235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती के तहत सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती प्रक्रिया राज्य की तीनों पावर कंपनियों में संचालित होगी.

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर निकली भर्ती

भर्ती अभियान के तहत कुल 1235 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद और तीनों पावर कंपनियों के कॉमन कैडर के लिए 177 पद निर्धारित किए गए हैं. इन पदों पर तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों में भर्ती की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds