लॉगिन

शहीद आकाश गिरेपुंजे समेत 14 पुलिसकर्मी छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से होंगे सम्मानित

Chhattisgarh November 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शहीद आकाश गिरेपुंजे समेत 14 पुलिसकर्मी छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से होंगे सम्मानित

शहीद आकाश गिरेपुंजे समेत 14 पुलिसकर्मी छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से होंगे सम्मानित

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर इस बार राज्य के 14 पुलिसकर्मियों को “छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष 2025” से सम्मानित किया जाएगा. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह पदक बहादुरी और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा. इसमें शहीद आकाश गिरेपुंजे का नाम भी शामिल है.

14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ शौर्य पदक

राज्य के 14 पुलिसकर्मियों को “छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष 2025” का सम्मान मिलेगा. चयनित पुलिसकर्मियों और शहीद जवानों के परिजनों को 5 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds