Site icon khabriram

मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर 5 फरवरी को, मेष और वृषभ राशि वालों को आएगी चुनौतियां

rashi gochar

हिंदू पंचांग के मुताबिक, मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर 05 फरवरी 2024 की रात 09.07 बजे होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है, जो साल 2024 में अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मेष और वृषभ राशि वालों के लिए नई चुनौतियां ला सकता है, हालांकि इस दौरान उन्हें लाभ भी हो सकता है।

मेष राशि वालों को करनी होगी कड़ी मेहनत

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह आठवें भाव के स्वामी हैं। पंचांग के मुताबिक, मंगल ग्रह मेष राशि वालों के 10वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं और कुंडली में 10वां भाव नाम और प्रसिद्धि का होता है। मंगल ग्रह के प्रभाव से मेष राशि वालों को इस दौरान बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मेष राशि वालों को मंगल देव के प्रभाव से आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में भी चुनौतियों का सामना करेंगे तो अच्छा लाभ हो सकता है। मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए मेष राशि वालों को रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि के लिए लंबी यात्रा के योग

वृषभ राशि वालों की कुंडली में मंगल 7वें और 12वें भाव के स्वामी हैं। मंगल ग्रह राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि वालों के 9वें भाव में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को आर्थिक समृद्धि मिलेगी। करियर के मामले में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान इन्हें काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है। निजी जीवन में तनाव हो सकता है, लेकिन जल्द ही इसका निराकरण भी हो सकता है। वृषभ राशि वालों को भी मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए हर मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाएं और नारंगी सिंदूर चढ़ाएं।

Exit mobile version