मंगल और शनि मिलकर बनाएंगे दुर्लभ अंगारक योग, इन राशि वालों को जमकर होगा लाभ

ग्रहों के सेनापति मंगल अपने उच्च भाव (मकर) को छोड़कर शनि के घर में प्रवेश करने वाले हैं। लगभग 38 दिनों तक मकर राशि में रहने के बाद मंगल 15 मार्च की शाम को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह कुंभ राशि में शनि और मंगल की युति बनने जा रही है। शनि और मंगल की युति से अंगारक योग बनता है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद, तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह के गोचर से बनने वाले अंगारक योग से किन राशियों को फायदा होने वाला है।
मेष राशि
अंगारक योग से मेष राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंद बनेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए निवेश के लिए यह समय अच्छा है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस समय अवधि में आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने रिश्तों में अहंकार न आने दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस समय बिजनेस में काफी लाभ होगा। शुत्रओं से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में समझदारी से काम लें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। कर्क राशि वालों की इस समय अवधि में कार्यशैली में सुधार होगा। साथ ही पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस दौरान पिता के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उत्साह और ऊर्जा में कमी देखने को मिल सकती है। इस अवधि में आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।