फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मामला संदेहास्पद, पुलिस कर रही जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के घर से जाने के बाद फांसी के फंदे पर पत्नी की लाश लटकी मिली। मामला अशोकनगर गुढ़ियारी थाने क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी बच्चे समेत किराए के मकान में रहते थे। सूचना पर पुलिस ने शव की पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। मौत का कारण अज्ञात है।
बताया जाता है कि मृतका का पति दिलीप त्रिपाठी किसी निजी संस्थान में काम करता है। वह सुबह ड्यूटी के लिय घर से निकल गया था। इसके बाद महिला घर में खुद अकेली पाकर फांसी के फंदे पर लटक गई। मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम घटना स्थल में पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। टीम ने रूम में तलाश ली, जिससे सुसाइड नोट या कोई और जानकारी नहीं मिली है। बताया जाता है कि दंपति की शादी को 7 साल हो गए हैं। मृतका का तीन साल का बेटा भी है।