शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर की खुदकुशी, प्रेमी ने भाई से जताई अंतिम ईच्छा “ दोनों को एक साथ जलाना”

रायपुर: गरियाबंद जिले में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव सड़क किनारे मिले हैं। वहीं युवक की कार भी खड़ी मिली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज भी किया था। जिसमें उसने लिखा है कि कि हम दोनों साथ जी नहीं सके, मगर हम दोनों को साथ में जला देना।

संदिग्ध हालत में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

ग्राम रोबा में सड़क किनारे शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति और महिला की लाश मिली। लोगों ने जैसे ही दोनों लाशों को देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी के मुताबिक, आनंद राम साहू (43 वर्ष) ग्राम रोबा का रहने वाला था। वो गैस एजेंसी का काम करता था। गैस सप्लाई के काम से उसे अक्सर दूसरे जिलों में भी जाना पड़ता था। उसने पिछले 10 सालों से अपना गांव छोड़ दिया था और महासमुंद में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहने लगा था।

दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए नहीं थे तैयार

काम के सिलसिले में उसका आना-जाना महासमुंद जिले के महुआभाठा गांव में आना-जाना होता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान शादीशुदा और 2 बच्चों की मां देवकी दीवान (38 वर्ष) से हो गई। दोनों की जान-पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। आनंद और देवकी के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक 2 साल पहले दोनों के परिवारों को भी हो गई थी। इसके कारण दोनों परिवारों में काफी झगड़े बढ़ गए थे। दोनों परिवारों ने महिला और पुरुष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

आनंद अपनी प्रेमिका के साथ शुक्रवार रात फिंगेश्वर के रोबा गांव आया और यहां दोनों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सड़क किनारे दोनों की लाश मिली है। वहीं पास में उनकी कार भी खड़ी मिली है। लोगों की सूचना पर फिंगेश्वर थाना पुलिस, गरियाबंद स्पेशल टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds