मरकाम जाएंगे, बैज आएंगे : संगठन के साथ साथ सत्ता में भी फेरबदल की स्क्रिप्ट तैयार!

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की संगठन से विदाई तय मानी जा रही हैं। उनके स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष के के रूप रूप में में बस्तर सांसद दीपक बैज की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इसकी स्क्रिप्ट दिल्ली में लिख दी गई है। वहीं सत्ता और संगठन में इसके अलावे भी कई अहम बदलाव होने के आसार है।

इधर आलाकमान के बुलावे पर जब सांसद बैज मंगलवार को दिल्ली पहुंचे तो साफ हो गया कि उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। माना जा रहा है की सांसद बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पहल मुख्यमंत्री बघेल ने की है। इस पर दिल्ली में डेरा डाले बैठे दिग्गज नेताओं से आलाकमान और उनके प्रतिनिधि मंत्रणा कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ संगठन में कुछ और नियुक्तियां हो सकती है। साथ ही विदा हो रहे प्रदेश अध्यक्ष मरकाम के राजनीतिक पुनर्वास के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। इस बात की सम्भावना हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल में में लिया जाय।

कांग्रेस के भीतरखाने से जो ख़बरें छनकर बाहर आ रहीं हैं उसके मुताबिक इस फेरबदल का असर भूपेश मंत्रिमंडल में भी देखने को मिल सकता है। संभव है कि कुछ मंत्रियों को संगठन में सेवा का मौका दिया जाएगा। अर्थात उनके स्थान पर कुछ नए चेहरों को मौक़ा दिया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds