नहर मे तैरता मिल गाँजा का पैकेट : 18 किलो गांजा बरामद, पुलिस कर रही जांच

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पांडुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरमरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बड़े पुलिया के नीचे पानी में गांजे के पैकेट तैरते हुए देखे गए। इस अनोखी घटना की खबर गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार है जब इस तरह पुल के नीचे पानी में गांजा तैरता हुआ देखा गया है।

बताया जा रहा है कि बड़े नहर में करीब 18 किलो गांजा छोटे-छोटे पैकेट में मौजूद था। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने पकड़े जाने के डर से इसे पानी में फेंक दिया होगा। यह पुल मोहतरा और अतरमरा के बीच स्थित है, जहां यह संदिग्ध पैकेट तैरते हुए नजर आए। वहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह गांजा जतमई मार्ग या फिर अंदरूनी गांव के रास्तों से यहां तक पहुंचा।

मामले को लेकर पांडुका थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गांजा कहां से आया और इसे यहां क्यों फेंका गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds