मराठी इंडस्ट्री के ‘सम्राट’ अशोक सराफ बॉलीवुड में बने रहे स्टेपनी, नहीं मिला कभी लीड रोल

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अशोक सराफ से आप वाकिफ होंगे। इनका चेहरा देखते ही इनके निभाए कई किरदार आपकी आंखों के सामने तैरने लगते होंगे। एक्टर ने हिंदी से लेकर मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का परचम लहराया है और अच्छे-अच्छे कलाकारों को स्क्रीन पर टक्कर दी है। आज ‘सैटर्डे सुपरस्टार’ सेगमेंट में हम इनके बारे में ही बात करेंगे।

छोटे से लेकर बड़े पर्दे के कॉमेडी किंग हैं अशोक सराफ

अशोक सराफ का जन्म 4 जून 1947 को हुआ था। इन्होंने मराठी फिल्मों के साथ-साथ थिएटर भी किए हुआ है। इन्हें अपने अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी गया है। इन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी कई कॉमेडी सीरीयिल्स किए हैं और नाम कमाया है।

250 मराठी फिल्मों में अभिनय किया

अशोक सराफ ने फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में काम करना साल 1969 से ही शुरू कर दिया था। उन्होंने 250 मराठी फिल्में कीं, जिसमें से 100 कॉमर्शियली हिट भी साबित हुईं। इन्होंने अधिकत कॉमेडी मूवीज में ही काम किया है। मराठी इंडस्ट्री में तो ये अक्सर लीड रोल ही प्ले करते दिखाई दिए। मगर बॉलीवुड में इन्हें साइड कैरेक्टर से ही संतोष करना पड़ा।

सचिन और लक्ष्मीकांत संग दोस्ती

अशोक सराफ ने लक्ष्मीकांत बेरडे के साथ कई मूवीज कीं। इनकी जोड़ी पर्दे पर अक्सर हिट रही। इसके अलावा सचिन पिलगांवोकर के साथ भी इनकी बॉन्डिंग पर्दे पर कमाल की रही है। रियल लाइफ में ये दोनों भी अच्छे दोस्त हैं।

सिनेमा के अशोक सम्राट

अशोक सराफ को असल पहचान मराठी फिल्मों से मिली और उनके काम को देखते ही उनको सिनेमा जगत का अशोक सम्राट कहा जाने लगा।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक सराफ ने इंडस्ट्री में आने से पहले बैंक में नौकरी की थी। बताया जाता है कि वह एक्टर बनना चाहते थे लेकिन उनके पिता उन्हें कोई साधारण नौकरी करवाना चाहते थे। ऐसे में वह अपने पिता की बात का मान रखते हुए स्टैट बैंक ऑफ इंडिया में जॉब करने लगे। साथ ही साइड में थिएटर भी करने लगे।

पुलिसवालों के सामने छिपाया मुंह

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक सराफ को एक बार अपना मुंह भी छिपाना पड़ा था। दरसअल, हुआ ये था कि एक्टर के तौर पर वो काफी फेमस हो गए थे। वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए कोल्हापुर जा रहे थे। तभी उन्हें कुछ पुलिसवालों ने पहचान लिया था। इसके बाद एक्टर ने अपना चेहरा छिपा लिया था।

हिंदी फिल्मों में अभिनय

बॉलीवुड एक्टर अशोक सराफ ने ‘सिंघम’, ‘करण अर्जुन’, ‘गुप्त’, ‘क्या दिल ने कहा’, ‘जोड़ी नंबर वन’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी 50 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। अशोक सराफ ने ‘नैना ओ नैना’, ‘हम पांच’, ‘ये छोटी बड़ी बातें’ जैसे 10 टीवी सीरियल्स में भी अभिय किया और दर्शकों को एंटरटेन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds