लॉगिन

मनीषा रानी और शफक नाज के बीच पड़ी फूट, हुआ अब तक का सबसे बड़ा झगड़ा

BOLLYWOOD June 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मनीषा रानी और शफक नाज के बीच पड़ी फूट, हुआ अब तक का सबसे बड़ा झगड़ा

मनीषा रानी और शफक नाज के बीच पड़ी फूट, हुआ अब तक का सबसे बड़ा झगड़ा

मुंबई : सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को शुरू हुए एक हफ्ते बीत चुके हैं। इस एक हफ्ते के अंदर कंटेस्टेंट्स को काफी कुछ देखने को मिला है। पूजा भट्ट और आलिया सिद्दीकी की कैट फाइट सबने देखी है। आलिया को ही मिड वीक एविक्शन में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस एलिमिनेशन के बाद घर में एक बार फिर पुराने कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ा सुर्खियों में आ गया है।

बिग बॉस में फिर हुआ झगड़ा

बिग बॉस ओटीटी 2 जब से शुरू हुआ है, तब से ही सुर्खियों में है। कभी मनीषा और जद के बीच की रोमांटिक केमेस्ट्री सुर्खियों में रहती है, तो कभी कंटेस्टेंट्स का एक दूसरे के साथ कोल्ड वॉर। इस बीच खबर आई है घर में मनीषा रानी का ही एक कंटेस्टेंट के साथ झगड़ा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा और शफक नाज के बीच जमकर लड़ाई हुई है।

मनीषा-शफक की हुई लड़ाई

लाइव फीड के दौरान देखा गया कि मनीषा और शफक के बीच किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो जाती है। शफक, मनीषा से कहती हैं ‘आवाज नीचे करके बात कर…।’ इस पर मनीषा कहती हैं कि उनकी आवाज ही ऐसी है। इसके बदले शफक कहती हैं, ‘मुझे पता है तुम दूसरों के साथ बैठकर पीठ पीछे क्या बातें करती हो।’ इस पर मनीषा कहती हैं, ‘मुझे भी पता है कौन यहां क्या-क्या बातें करता है।’

बिग बॉस ओटीटी 2 अपडेट्स

26 जून को बिग बॉस का दूसरा एलिमिनेशन हुआ। जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। सोशल मीडिया पर तभी से कयास लगाए जा रहे थे आलिया इस वीक में बेघर हो सकती हैं। हुआ भी कुछ ऐसा ही। हालांकि, आलिया का एलिमिनेशन कई फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा। बता दें कि बिग बॉस के घर से पहला एलिमिनेशन पुनीत सुपरस्टार का हुआ था। उन्हें शो शुरू होने के 12 घंटे के अंदर बाहर कर दिया गया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds