लॉगिन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी करेंगे संबोधित

Chhattisgarh February 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी करेंगे संबोधित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी करेंगे संबोधित

रायपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है, प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी आज संबोधित करेंगे। संगठन का संविधान भी आज बदलेगा।

प्रियंका गांधी पहुची रायपुर, सड़कों पर फूल बिछा कर प्रियंका का स्वागत

प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर की सड़क पर फूल बिछाए गए थे। हाइड्रोलिक सिस्टम से रंग-बिरंगी पंखुड़ियां उड़ाई गई। प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। राहुल और सोनिया गांधी पहले ही राजधानी में हैं। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष देशभर से आए कांग्रेस नेताओं से सीधा संवाद करेंगी। पार्टी को लेकर वे क्या सोचती हैं, और वो कांग्रेस नेताओं से क्या अपेक्षाएं रखती हैं। इस पर वो शनिवार को खुलकर बात करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे साढ़े 11 बजे के आस-पास अधिवेशन में आए नेताओं को सम्बोधित करेंगी।

खड़गे भी करेंगे देश भर के डेलीगेट्स से बात, पार्टी के संविधान बदलने पर भी चर्चा

सुबह 10 बजे तक अधिवेशन के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद औपचारिक कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं को सम्बोधित करेंगे।

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान को बदल सकती है। जैसे पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम, चुनावों में कैंडिडेट्स को लेकर बात, संगठन में पदों के बंटवारे को लेकर नियम। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर बताया कि 16 प्रावधानों में बदलाव के प्रस्तावों पर बात होगी। इसके अलावा संविधान के 32 नियम में संशोधन का प्रस्ताव है। CWC में 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित, महिलाओं और आदिवासियों को दिया जाना जरूरी है, इसे स्वीकार भी कर लिया गया है।

इन तीन मुद्दों पर दिन भर होगी चर्चा

शनिवार को ही अधिवेशन में शामिल बड़े नेता देश के तीन बड़े मुद्दों पर बात करेंगे। ये मुद्दे हैं राजनीतिक हालातों पर, अर्थव्यवस्था पर और इंटरनेशनल अफेयर्स पर। इस बैठक में देश में सेंट्रल एजेंसियों का सियासी इस्तेमाल किए जाने, देश की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस कैसे संभाल या बेहतर कर सकती है इस पर और देश की विदेश नीतियों पर चर्चाएं होंगी। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक इन मुद्दों पर कांग्रेस पूरी तरह से अपनी रणनीति तैयार करेगी। इसके बाद शाम के वक्त कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds