लॉगिन

मलाईका ने दोबारा शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा “ मै चीजो को सरप्राइज रखना चाहती हु”

BOLLYWOOD April 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मलाईका ने दोबारा शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा  “ मै चीजो को सरप्राइज रखना चाहती हु”

मलाईका ने दोबारा शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा “ मै चीजो को सरप्राइज रखना चाहती हु”

मुंबई : मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका एक फिटनेस फ्रिक भी हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज के साथ साल 2017 में तलाक के बाद वह एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है।

चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हैं मलाइका

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दोबारा शादी करने को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अब दोबारा शादी के बारे में सोच रही हैं, लेकिन फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बेशक मैंने इस बारे में सोचा है, मैं प्यार पर भरोसा करती हूं, लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को अभी सरप्राइज ही रखना चाहती हूं। अगर सब पहले ही बता दिया तो इसका मजा खत्म हो जाएगा।

एक दूसरे को समझना है जरूरी

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मैं बहुत छोटी थी, तो किसी ने मुझसे कहा था कि रिश्ता एक पौधे की तरह होता है, आप बीज बोते हैं और आपको इसे बड़ा करने के लिए पानी देना होता है, इसलिए कोई भी रिश्ता उसी तरह होता है, इसमें किसी भी तरह के शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते हैं। एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है, जो कि हम करना भूल जाते हैं।

लंबे वक्त से मलाइका और अर्जुन कर रहे डेट

आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। कपल को अक्सर एक साथ देखा गया है। साथ ही ह अपनी खूबसूरत रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

तेरा की ख्याल गाने में नजर आईं थी मलाइका

हाल ही में एक्ट्रेस को गुरु रंधावा के गाने तेरा की ख्याल में देखा गया था। इस गाने में एक्ट्रेस अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आईं थी। गाने में एक्ट्रेस बेहद हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds