लॉगिन

छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर बड़ा अपडेट : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- एसटी समुदाय रहेगा इसके दायरे से बाहर

Chhattisgarh August 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर बड़ा अपडेट : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- एसटी समुदाय रहेगा इसके दायरे से बाहर

छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर बड़ा अपडेट : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- एसटी समुदाय रहेगा इसके दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार की तैयारी के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी ऐसा विषय है जिस पर समाज में व्यापक चर्चा होती है। सरकार सभी वर्गों से फीडबैक लेकर आगे बढ़ रही है और मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अनुसूचित जनजाति समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।

एसटी समुदाय रहेगा यूसीसी से बाहर

डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनजातीय समाज की परंपराओं और विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अन्य समाजों के लिए एक समान कानून पर विचार

विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का मानना है कि अन्य समाजों के लिए एक समान कानून का प्रावधान होना चाहिए। इस दिशा में सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है ताकि व्यापक सहमति के साथ आगे बढ़ा जा सके।

समिति कर रही है फीडबैक एकत्र

उन्होंने बताया कि यूसीसी को लेकर समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न वर्गों और समाजों से सुझाव एवं फीडबैक ले रही है। सरकार सभी पक्षों की राय का अध्ययन करने के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगी।

यूसीसी पर समाज में जारी है चर्चा

डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता ऐसा विषय है जिस पर समाज में लगातार चर्चा होती रही है। सरकार इस विषय पर जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सभी हितधारकों की राय को महत्व दे रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds