गाँजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : 3 करोड़ का गांजा जब्त, ओड़िशा से महाराष्ट्र में खपाने की थी तैयारी

पिथौरा: छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम ने गांजा तस्करी के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। टीम ने टाटा माजदा वाहन से 3 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है, जिसे कंपनी के सामान के आड़ में बडे़-बड़े कार्टूनों के बीच में छिपाया गया था। साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ओडीसा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों में भी एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर कार्रवाई करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सिंघोड़ा पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम को सूचना मिली कि एक टाटा माजदा वाहन क्रमांक MH-46 CU/6060 मुरमुरी चौक से होते हुए कंपनी का सामान के साथ गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा है। सूचना पर मुरमुरी चौक पर वाहनों की जांच शुरु की गई, तभी टीम ने मुखबीर के बताये गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर कंपनी के मशीनरी सामान के नीचे और पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 600 किलो अवैध गांजा मिला, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई।

इसी के साथ ही टीम ने महाराष्ट्र के अंबरनाथ जिले में रहने वाले आरोपी महबूब बादशाह (65) को भी पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वो गांजा को ओड़िशा के बौद्ध जिले से ठाणे महाराष्ट्र लेकर जा रहा था, जिसके बाद टीम ने उसके पास से 3 करोड़ के गांजा के साथ ही एक मोबाइल, 10 हजार नगद और टाटा माजदा वाहन जब्त किया। गांजा समेत जब्त सामान की कीमत 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी महबूब बादशाह (65) को धारा 20 (B),(ii),(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds