लॉगिन

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ मे मारा छापा, नकदी सहित 14 जुआरी गिरफ्तार

Chhattisgarh October 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ मे मारा छापा, नकदी सहित 14 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ मे मारा छापा, नकदी सहित 14 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर. जुआ-सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दीपक कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72,300 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की है.

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना पर थाना न्यू राजेंद्र नगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस ने मौके से 14 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 72,300 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती बरामद हुई. पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है.

ये आरोपी पकड़े गए

  1. करण जुमनानी, पिता स्व. हरीश जुमनानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मारुति रेसिडेंसी, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
  2. योगेश साहू, पिता संत साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी मौलीपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर.
  3. उत्तम हरिपाल, पिता नवीन हरिपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी विजय नगर, अवंति विहार, थाना खम्हारडीह, रायपुर.
  4. लक्ष्मीकांत वर्मा, पिता चैतराम वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर.
  5. सुनील टंडन, पिता हरिशंकर टंडन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिरदा, थाना विधानसभा, रायपुर.
  6. विकास महानंद, पिता डी.के. महानंद, उम्र 40 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मोबाइल के सामने, कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर.
  7. धनेश्वर साहू, पिता स्व. हेमचंद साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावाभाठा, नीम चौक, थाना खमतराई, रायपुर.
  8. मुकेश नरवानी, पिता अमृत लाल नरवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
  9. सौरभ जुमनानी, पिता स्व. देवेंद्रदास जुमनानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी भोईपारा, भवानी मंदिर के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर.
  10. कमल रूपरेला, पिता स्व. अशोक रूपरेला, उम्र 42 वर्ष, निवासी गोल्डन टावर, सी-2, बी-303, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
  11. हरीश बेलानी उर्फ गोलू, पिता स्व. एच.आर. बेलानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एक्सिस बैंक के पास, सुंदर नगर/महादेव घाट रोड, थाना डीडी नगर, रायपुर.
  12. रूपेश वर्मा, पिता निरंजन वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंडरी भट्ठा, स्कूल के पास, वार्ड नंबर 03, थाना धरसींवा, रायपुर.
  13. पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू, पिता साधूराम कस्तूरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी दीपक कॉलोनी, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.
  14. संकेत टांडी, पिता देवराज टांडी, उम्र 29 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, उद्योग भवन के पीछे, मकान नंबर 175, थाना तेलीबांधा, रायपुर.
खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds