लॉगिन

वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 20 मजदूरों की गई थी जान

Chhattisgarh April 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 20 मजदूरों की गई थी जान

वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 20 मजदूरों की गई थी जान

सक्ती :  जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं. अब तक इस हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं, 15 मजदूर घायल हैं जिनका इलाज जारी है.

BNS की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक IPS प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल, कंपनी प्रबंधक देवेन्द्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. थाना डभरा में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 106(1), 289, 3(5) बीएनएस के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है.

मशीनों के रखरखाव में लापरवाही

पुलिस जांच में सामने आया है कि वेदांता कंपनी और NGSL द्वारा मशीनरी और उपकरणों के रखरखाव एवं इसके संचालन में मानकों का पालन नहीं किया गया. उपकरणों की देखरेख में लापरवाही और संचालन में लापरवाही की वजह से बायलर के दबाव में अचानक उतार–चढ़ाव आया, जिसके कारण हादसा हो गया.

मामले की जांच के लिए टीम गठित

पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया है. टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता, फोरेंसिक अधिकारी सृष्टि सिंह एवं थाना प्रभारी डभरा राजेश पटेल होंगे. जांच टीम मामले की गहराई से जांच करेगी. दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

कंपनी 35-35 लाख का मुआवजा देगी

कंपनी प्रबंधन ने 35-35 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके साथ मृतक मजदूरों के परिजनों में एक को नौकरी देने की घोषणा की है. केंद्र और राज्य सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds