लॉगिन

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो अलग-अलग मामलों में 47 किलो गांजा सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की सामग्री जब्त

Chhattisgarh November 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो अलग-अलग मामलों में 47 किलो गांजा सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की सामग्री जब्त

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो अलग-अलग मामलों में 47 किलो गांजा सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की सामग्री जब्त

गरियाबंद : जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 47.958 किलो ग्राम अवैध गांजा, दो चारपहिया वाहन, चार मोबाइल और नकदी समेत कुल 10 लाख 47 हजार 480 रुपये का माल बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला थाना छुरा क्षेत्र का है जहा 14 नवंबर को थाना प्रभारी छुरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद तवेरा (CG 07 M 4128) में दो व्यक्ति ओडिशा से छुरा क्षेत्र की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सायबर सेल व पुलिस टीम ने पीपराही मोड़ पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपीयो में राजू रजक उर्फ झगर, 45 वर्ष, निवासी दुर्ग, दिलीप साहू, 45 वर्ष, निवासी सुपेला, दुर्ग के पास से  38 पैकेट अवैध गांजा – 29.408 किलोग्राम (कीमत ₹2,94,080) तवेरा वाहन (कीमत ₹2,50,000) 2 मोबाइल (कीमत ₹4,200) नकद ₹1,200 कुल जब्ती – ₹5,49,480 पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा ओडिशा से खरीदकर दुर्ग ले जाने की बात स्वीकार की। प्रकरण में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक हिरासत भेजा गया।

दूसरा मामला  थाना फिंगेश्वर क्षेत्र का है उसी दिन थाना फिंगेश्वर पुलिस ने मेन गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार (CG 04 B 0831) को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपीयो में छम्मन साहू, 32 वर्ष, निवासी रायपुर, किशन निषाद, 43 वर्ष, निवासी भिलाई जिनके पास से  31 पैकेट गांजा – 18.550 किलोग्राम (कीमत ₹2,78,000) सेंट्रो कार (कीमत ₹2,00,000) 2 मोबाइल (कीमत ₹20,000) कुल जब्ती – ₹4,98,000 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर दुर्ग भेजने की फिराक में थे। इनके खिलाफ भी धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

दोनों मामलों की कुल जब्ती कुल गांजा: 47.958 किलो (कीमत ₹5,72,080) 2 चार पहिया वाहन: कीमत ₹4,50,000 4 मोबाइल: कीमत ₹24,200 नकद एवं अन्य सामग्री मिलाकर कुल जब्ती मूल्य: ₹10,47,480 गरियाबंद पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में सप्लायर और नेटवर्क की तलाश जारी है तथा एण्ड-टू-एण्ड कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds