रायपुर : तेलीबांधा थाना पुलिस ने रविवार, 15 नवंबर को सुभाष नगर देवारपारा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, इलाके से गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों पर टीम ने देवारपारा में दबिश दी। पुलिस ने कहा कि इलाके में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर आगे भी नजर रखी जाएगी।
वैध बिक्री की सूचना देने की अपील
रायपुर पुलिस ने लोगों से कहा है कि आसपास मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के मुताबिक, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।