हीरा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई : 4 लाख के हीरे के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद : पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेशल टीम और शोभा थाना पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा है। एक हफ्ते के भीतर हीरे की तस्करी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

गिरफ्तार आरोपी डमरू लाल लहरे (52 वर्ष), निवासी उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) का निवासी है। जिसके पास से पुलिस ने 08 नग बेशकीमती हीरे कीमत ₹4 लाख और एक मोटरसाइकिल की कीमत ₹50 हजार कुल ₹4.50 लाख का मशरूका जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुसियार बरछा कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम और शोभा थाना प्रभारी ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 8 नग छोटे-बड़े चमकीले हीरे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गरियाबंद पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार जैसे हीरा, शराब या नशीले पदार्थ में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह पैनी नजर और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में स्पेशल टीम और थाना शोभा के स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds