Site icon khabriram

भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, काम करते समय रोपवे से नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल में भर्ती

bsp

भिलाई  : भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-7 में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां क्रेन के रोपवे में काम कर रहा मजदूर 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई है। इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र में एक माह के भीतर यह चौथी दुर्घटना है।

जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-7 में एमसीके कुट्टी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड का ठेका श्रमिक संजय कुमार चक्रवर्ती (47) निवासी सेक्टर-6 काम कर रहा था। क्रेन के रोपवे पर कार्य के दौरान वह रोपवे से नीचे गिर गया। हादसे में संजय का दोनों पैर फैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए तुरंत में मेडिकल पोस्ट लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी लगने के बाद स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू व उपाध्यक्ष सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, गुरुदेव साहू, जसबीर सिंह घायल मजदूर से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों से चर्चा की। साथ ही कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कर बेहतर इलाज और उनके परिवार के सहयोग के लिए कहा। यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने की जानकारी के अभाव में हादसे हो रहे हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बता दें कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी को सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

Exit mobile version