लॉगिन

रानीदहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा, पुल से बहे 5 लोग, एक की मौत और एक लापता

Chhattisgarh July 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रानीदहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा, पुल से बहे 5 लोग, एक की मौत और एक लापता

रानीदहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा, पुल से बहे 5 लोग, एक की मौत और एक लापता

कवर्धा : जिले के रानीदहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है. जलप्रपात देखने गए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है. तीन को बचाया गया है. रेस्क्यू अभियान जारी है.

रानीदहरा जलप्रपात में बहने से एक की मौत

कवर्धा में 20 जुलाई को दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के कारण रानी दहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार दो लोग बाइक सहित पानी के तेज बहाव में बह गए. इनमें से एक व्यक्ति नरेंद्र पाल पिता औतार सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी मुंगेली का शव झरने से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया है. वहीं, दूसरा व्यक्ति ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

इस बीच, एक दूसरी घटना में मुंगेली से आए 30 लोगों के ग्रुप में से एक युवक लापता हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह ऊपरी झरने की ओर जा रहा था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds