लॉगिन

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, कानूनी मामले मे राहत देने ले रहा था रिश्वत  

Chhattisgarh June 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, कानूनी मामले मे राहत देने ले रहा था रिश्वत  

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, कानूनी मामले मे राहत देने ले रहा था रिश्वत  

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थान खम्हरिया थाना में दबिश दी और आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में यह एसीबी की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं एसीबी की टीम रिश्वतखोरी के मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि मामले में किसी अन्य की भी भूमिका तो नहीं है।

साजा विधानसभा क्षेत्र में एसीबी की दूसरी कार्रवाई

गौरतलब है कि साजा विधानसभा क्षेत्र में यह एसीबी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले इसी क्षेत्र में एक पटवारी को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds