महतारी वंदन योजना : कांग्रेस ने पूछी लाभार्थियों की संख्या, ओपी बोले- भूपेश के गांव की महिलाएं भी हाथ उठाकर बता देंगी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस योजना के लिए कांग्रेस का कहना है कि, महिलाओं को 1000 रुपये का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं भाजपा ने बताया कि, महिलाओं के खाते में हर महीने पैसा पहुंच रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है।

महिलाओं को नहीं मिल रही राशि- डहरिया 

बता दें, पूर्व मंत्री शिव डहरिया का कहना है कि, महिलाओं को राशि नहीं मिल रही है। कितनी महिलाओं को राशि दी जा रही, सरकार इसकी सूची जारी करे। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि, मैं भूपेश बघेल के गांव में भी महिलाओं से हाथ उठवाने को तैयार हूं। कांग्रेस के नेता जहां कहेंगे, वहां जाकर महिलाओं से पूछने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, इन्होंने तो महिलाओं को 500 देने का वादा किया था। लेकिन उसे पूरा तक नहीं किया गया।

भाजपा हर महीने महिलाओं की कर रही मदद 

जानकारी के मुताबिक, महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने महिलाओं को 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। सरकार उनकी आर्थिक मदद कर रही है। अब तक इस योजना के तहत 70 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। जिसकी सूची 1 मार्च 2024 को जारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds