CG : महादेव सट्टे की जांच सीबीआई के हवाले, सभी 70 केस सौंपे गए, गृहमंत्री शर्मा बोले- कड़ाई से होगा एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प घोटाले की जांच सीबीआई  को सौंप दी गई है। इसको लेकर बाकायदा सीबीआई द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस मामले को लेकर सूबे के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सभी थानों में दर्ज 70 केसों को सीबीआई को सौंपा गया है। इस मामले में अब कठोरता के साथ कार्यवाही की जाएगी और विदेशो में जो लोग है उनको लाने की कोशिश होगी।

बिरनपुर और सीजी पीएससी  स्कैम की कर रही है जांच 

बिरनपुर और सीजी पीएससी  स्कैम के बाद ये तीसरा मामला होगा, जो साय सरकार सीबीआई को सौंपने जा रही है। ई डी के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टा लगाया जाता है। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए ऐप का जाल तेजी से फैला। सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds