मां दंतेश्वरी मंदिर: 2 दान पेटी की गिनती हुई पुरी, 12 लाख रुपये से अधिक निकला कैश

जगदलपुर। कहते हैं कि, सच्चे मन से मांगी गई दुआ, कभी ख़ाली नही जाती। मां दंतेश्वरी से भक्त अपनी मनोकामनाओं को पुरा करने के लिए भक्त माता को पत्र लिखते हैं। इस पत्र में भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली और नॉकरी पाने की कामना माता से की है। जी हां…. बस्तर की आराध्य और प्रदेश की ईष्ट देवी मां दंतेश्वरी मंदिर के दान पेटी में ऐसा ही कुछ पत्र मिला। जिसे मंदिर के टेम्पल कमेटी के सदस्यों ने सहज कर रखा है। दंतेश्वरी मंदिर के दान पेटी को पूरे 1 साल बाद खोला गया। जिसमें 2 पेटी में 12 लाख रुपये से अधिक कैश निकला है।

भक्तों ने अमेरिका का डॉलर भी माता को चढ़ाया:

खजाने के बीच सात संमदर पार से कुछ भक्तों ने अमेरिका का डॉलर भी माता को चढ़ाया है। माता के लिए सोने और चांदी के बिंदी को भी दान पेटी में दिया गया है। इधर मंदिर के दान पेटी से निकले खजाने को गिनने के लिये बकायदा बैंक से मशीन को भी मंगवाया गया है और लगातार गिनती की जा रही है। मंदिर के प्रधान पुजारी का कहना है कि, शक्ति पीठ के रूप में स्थापित मा दंतेश्वरी के दर्शन करने दूर दराज से भक्त आते हैं और मां से अपनी मनोकामना पूरी करने कामना करते हैं। मां भी उनकी सभी मनोकामना पूरी भी कर देती है।

अब तक 12 लाख रुपये निकले, दो पेटियों का खुलना बांकी:


इधर मंदिर से निकले खजाने को लेकर टेंपल कमेटी के सदस्य और नायब तहसीलदार ने कहा कि, साल भर बाद मंदिर के 2 दान पेटी को अब तक खोला गया। जिसमें 12 लाख रुपये निकला है और अभी 2 पेटी को और खोलना बाकी है। जिसमें भी लाखो रुपये होना बताया गया है। भक्तों ने माता से कामना पुरी करने पत्र भी मिला है। जिसे माता के चरणों मे रखा गया है। अब बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के खजाने से विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में खर्च कर पर्व को मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds