प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम संबंध को लेकर नाराज चल रहे थे परिजन

बलरामपुर। प्रेमी जोड़े ने नए साल के पहले ही दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। मामला जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के बसंतपुर थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि, लड़की नाबालिग थी। उसकी उम्र करीब 14 साल थी। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन नाराज चल रहे थे। लम्बे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी। दोनों विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के थे। प्रेमी 18 वर्षीय लक्ष्मण पंडो और प्रेमिका ने चुनरी के सहारे पेड़ पर  फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। गांव के कुछ लोगों ने सोमवार की सुबह 2 शव  पेड़ पर लटकते देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह की टीम मौके पर पहुंची।

शनिवार रात ही लगा ली थी फांसी

बताया जा रहा है कि, प्रेमी जोड़े ने शनिवार की ही देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा के बाद फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि, प्रेमिका उत्तरप्रदेश के ग्राम डुमहर की रहने वाली थी। कुछ समय से वह अपने रिश्तेदार के यहाँ बाजरा गांव में रह रही थी। 31 दिसंबर की रात दोनों घर से निकले थे लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे।

प्रेम संबंध से घर वाले थे नाराज

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि, दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने आपत्ति की थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि, दोनों ने फांसी लगा ली होगी। फिलहाल गांव के और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds