CG CRIME : पचपेड़ी नाका में ट्रक चालक से लूटपाट, दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा

रायपुर: राजधानी के पचपेड़ी नाका पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक चालाक से नकदी सहित मोबाइल की लुट की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट किये हुये रकम. व घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्ती किया है वही आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर रही है |

जानकारी के मुताबिक आरोपी भानु हरपाल और गौतम दास मानिकपुरी द्वारा घटना दिनांक 12-04-2024 को रात्रि करीबन 1:00 बजे अपने फैसिनो दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एन जी 0699 से पचपेढी नाका शुक्ला पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर लूटपाट करने की प्लानिंग कर ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 वी जे 9769 के चालक सुजीत कुमार यादव का रेड्मी कंपनी का मोबाईल व नगदी रकम 15000 रू. को लूट कर उक्त ट्रेलर वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने पर आरोपी भानु हरपाल एवं गौतम दास मानिकपुरी के कब्जे से लूट किये हुये रकम में से 5150 रू. व घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 04 एन जी 0699 को जप्त कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds