लॉगिन

लंबी जटाएं, भस्म और रुद्राक्ष की माला… भगवान ‘शिव’ बने अक्षय कुमार की फिल्म का नया पोस्टर

BOLLYWOOD July 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
लंबी जटाएं, भस्म और रुद्राक्ष की माला… भगवान ‘शिव’ बने अक्षय कुमार की फिल्म का नया पोस्टर

लंबी जटाएं, भस्म और रुद्राक्ष की माला… भगवान ‘शिव’ बने अक्षय कुमार की फिल्म का नया पोस्टर

मुंबई : अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘OMG 2’ का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें एक्टर लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहने एकदम ‘शिव’ अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को ये भी बताया है कि जल्द ही फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर पर यूजर्स के अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी आने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मूवी में हिंदुत्व के साथ छेड़छाड़ हुई तो छोड़ेंगे नहीं!

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर OMG 2 से अपना नया लुक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बस कुछ दिनों में… 11 अगस्त को थिएटर में ओएमजी… जल्द जारी होगा टीजर।’

यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

फिल्म से अक्षय कुमार का ये वाला पोस्टर देखने के बाद यूजर्स चौकन्ना हो गए हैं। कईयों ने चेतावनी भी दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है। हिंदू धर्म का मजाक ना बनाए आप मूवी में।’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, ‘हिंदू भगवानों का अपमान करने की जुर्रत भी मत करना। यूजलेस बॉलीवुड।’

OTT नहीं थिएटर में रिलीज होगी मूवी

इस फिल्म को लेकर शुरू से ही असमंजस की स्थिति थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि बॉक्स ऑफिस का हाल देखते हुए मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करना चाहते थे, लेकिन फैंस इसे थिएटर में रिलीज करने की डिमांड कर रहे थे। ऐसे में इसे थिएटर में ही रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

गदर 2′ से होगा जबरदस्त क्लैश, ‘एनिमल’ की रिलीज पोस्टपोन

11 अगस्त को ही सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी ‘गदर 2’ रिलीज हो रही है। इस मूवी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये ‘गदर’ का सीक्वल है, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस मूवी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का तगड़ा क्लैश होगा। उधर, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली थी। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स डर गए और वे फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसे पोस्टपोन करना ही मुनासिब समझा। इसकी सोलो रिलीज अब दिसंबर 2023 में होगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ये कहा गया है कि अभी VFX को लेकर काम चल रहा है, इसलिए उन्होंने रिलीज डेट आगे खिसका दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds