heml

लोकसभा चुनाव : दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी वोटिंग, हैदराबाद बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इस चरण में एक हजार 717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान है। वहीं उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग है। इसी तरह तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, एमपी की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार व जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान है।

हैदराबाद बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता के खिलाफ मामला दर्ज

तेलंगाना: हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में IPC और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘मतदान में दिख रही मोदी लहर’, बोले किरण रिजिजू

लेह लद्दाख। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, अभी तक जितना मतदान हुआ है उसमें मोदी लहर देखने को मिल रही है। 2019 के चुनाव से भी अच्छे नतीजे NDA को मिलेंगे। देशभर में लहर है।

देश में दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी मतदान, सबसे आगे बंगाल

देश में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही बिहार और बंगाल में मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार लगने लगी थीं। दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई। जानिए किस राज्य में कितने प्रतिशत मतदान हुआ है।

दोपहर 1 बजे तक मतदान (प्रतिशत में)

आंध्रप्रदेश 40.26
उत्तर प्रदेश 39.68
ओडिशा 39.30
जम्मू कश्मीर 23.57
झारखंड 43.80
तेलंगाना 40.38
पश्चिम बंगाल 51.87
बिहार 34.44
मध्यप्रदेश 48.52
महाराष्ट्र 30.85

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button